राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस से छुटकारा मिलने पर गरीबी से मुक्त होगा देश

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को देश में गरीबी उन्मूलन के कांग्रेस के वादों का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि भारत वास्तव में उस दिन गरीबी से मुक्त हो जाएगा जिस दिन कांग्रेस से छुटकारा मिलेगा।
राजनाथ सिंह हावड़ा जिले के आमता में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय से ही कांग्रेस गरीबी उन्मूलन का वादा कर रही है। अब राहुल गांधी भी उसे लेकर आश्वस्त कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि जिस दिन देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, उसे गरीबी से भी मुक्ति मिल जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री ने तृणमूल को भी नहीं बख्शा। सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल के शासन में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। बंगाल में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया।
उन्होंने सवाल किया कि जिस तरह से विपक्षी दलों पर हिंसा हो रही है, क्या यह लोकतंत्र का संकेत है? बंगाल में ''हम तब तक लड़ेंगे, जब तक हम लोकतंत्र को बहाल नहीं करते। मां, माटी मानुष का नारा लगाने वाली तृणमूल के शासन में ये तीनों असुरक्षित हैं। इस दिन केंद्रीय मंत्री मालदा के इंग्लिश बाज़ार और चांचल में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

More videos

See All