भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह ने किया नामांकन पत्र दाखिल

 भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से वीरवार को धर्मवीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर शिक्षा म॔त्री रामविलास शर्मा, विधायक घनश्याम सर्राफ, अभय यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव शंकर धूपड भी उनके साथ मौजूद थे।
हरियाणा में 16 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य की सभी दस लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है। पहले ही दिन अंबाला, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में चार उम्मीदवारों ने कुल छह नामांकन पत्र भरे। शेष छह सीटों पर कोई प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं आया। हरियाणा की  23 अप्रैल तक चलेगी।

More videos

See All