कांग्रेस को किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन की नहीं जरूरत, अपने दम पर लड़ेंगे लोकसभा की 10 सीटों पर चुनाव- अशोक तंवर

सिरसा पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है। कांग्रेस अपने दम पर ही लोकसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
तंवर ने दावा किया है कि जनता का साथ कांग्रेस के साथ है और सिरसा में भारी मतों के साथ कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में झूठ की आंधी चली थी, लेकिन इस बार सच की लहर चलेगी।
20 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर नामांकन करेंगे। तंवर ने दावा किया है कि सिरसा के इतिहास में पहली बार अलग तरीके से नामांकन दाखिल किया जाएगा।
सांसद चरणजीत रोटी को इनेलो द्वारा टिकट दिए जाने पर तंवर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि रोड़ी खुद के लिए ही रोड़ा हैं। सांसद की ग्रांट चौटाला परिवार के ही आई काम हैं। उन्होंने कहा कि रोड़ी गोद लिए गांव का ही नहीं कर पाए विकास।

More videos

See All