भाजपा ने पौने 5 करोड़ से छीना रोजगार : शैलजा

अम्बाला से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा है कि 2014 में भाजपा की झूठ की आंधी आई थी, वह झूठ अब बेनकाब हो चुका है। भाजपा की काठ की हांडी फिर से चढ़ने वाली नहीं। भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाते हुए शैलजा ने कहा कि क्या यह राष्ट्रवाद अभी पैदा हुआ है। 70 साल से क्या देश के नागरिक राष्ट्रवादी नहीं थे। कहा कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति करना चाहती हैं।
कुमारी शैलजा प्रत्याशी घोषित होने के बाद बुधवार को सेक्टर 5 में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में भाजपा सरकार से कोई वर्ग खुश नहीं हुआ। भाजपा ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया, इसके उलट 5 साल में पौने 5 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया।

More videos

See All