भाजपा की आंधी में पत्ते की तरह उड़ जाएगा महागठबंधन: नायब सैनी

कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2019 का चुनाव आम चुनाव नहीं, बल्कि यह एक धर्मयुद्ध है। वोटरों की आहूति से उन दलों का सफाया होना निश्चित है जो देश हित में नहीं हैं। नायब सैनी बुधवार को पूंडरी में पन्ना प्रमुखों को संबोधित कर रहे थे। सैनी ने दावा किया 23 मई को पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा, क्योंकि कांग्रेस के पास ना कोई नीति और ना ही कांग्रेस की नीयत साफ है। विपक्ष द्वारा बनाया गया महागठबंधन भाजपा के विकास की आंधी में उड़ जाएगा। नायब सैनी ने कहा है कि इस बार के लोकसभा चुनावों में किसी भी गठबंधन के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकल्प नहीं है। समारोह में विधायक दिनेश कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित मौजूद थे।

More videos

See All