Lok Sabha Elections 2019: हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को एक और नोटिस

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को चुनाव आयोग ने एक और नोटिस थमा दिया है। पिछले दिनों सत्ती ने एक समारोह के दौरान समुदाय विशेष पर टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को जोड़कर दी गई थी। सत्ती को जिला ऊना के अतिरिक्त चुनाव अधिकारी की ओर से थमाया गया है।
हिमाचल भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पहले नोटिस के जवाब में दो भागों में स्पष्टीकरण दिया है
पहला तर्क दिया है कि मेरी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। दूसरा स्पष्टीकरण ये दिया है कि मैंने फेसबुक में की जा रही टिप्पणी से सचेत रहने को कहा।
हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को मंच से राहुल गांधी को गाली देना महंगा पड़ गया है। सोलन के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने सत्ती को नोटिस जारी कर 24 घंटे में पक्ष रखने को कहा है। ऊना के डीसी के माध्यम से सत्ती को नोटिस भेजा गया है। बद्दी के एसपी रोहित मालपानी को स्थानीय पुलिस थाने के तहत मामला दर्ज करने के लिए कहा है। इस मामले की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है।a

More videos

See All