केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपनी संभावित हार से परेशान - अशोक गहलोत

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री और जोधपुर से भाजपा के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत अपनी संभावित हार से परेशान है। जयपुर में पत्रकार वार्ता में गहलोत ने कहा कि अपनी हार को देखते हुए शेखावत सरकारी कर्मचारियों को उल्टा लटकाने जैसा बयान दे रहे है।

उन्होंने कहा कि जब गजेंद्र सिंह शेखावत सामने से मिलते है, तो गले मिलते है, लेकिन इस तरह के बयानों की शेखावत से उम्मीद नहीं थी। 

मोदी लहर के सवाल पर गहलोत ने कहा कि इस बार कोई लहर नहीं है, बल्कि मोदी के खिलाफ ही लहर चल रही है। इसके चलते राजस्थान से मोदी के चारों केंद्रियों मंत्रियों पर भी हार का खतरा मंडरा रहा है। 

गहलोत ने कहा कि जैसे उन्होंने पहले पूर्व सीएम राजे की यात्रा को विदाई यात्रा कहा था, इसी तरह यह लोकसभा चुनाव भी मोदी की विदाई यात्रा वाला चुनाव है।

More videos

See All