पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, MP शमशेर दूलो की पत्नी हरबंस कौर आप में शामिल

कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य शमशेर सिंह दूलो की पत्नी व पूर्व मुख्‍य संसदीय सचिव (सीपीएस) हरबंस कौर दूलो मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। इसके तुरंत बाद आप ने उनको फते‍हगढ़ साहिब से अपना प्रत्‍याशी घोषित कर दिया। आप ने इसके लिए बलजिंदर सिंह चौंदा का दिया टिकट वापस ले लिया। शमशेर सिंह दूलो पंजाब कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके हैं।
जालंधर प्रेस क्लब में उनको आप चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन और विधायक अमन अरोड़ा ने आप में शामिल कराया। वह आप के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। आम आदमी पार्टी ने हरबंस कौर दूलो को फतेहगढ़ साहिब से अपना उम्‍मीदवार बनाया है। पार्टी ने यहां से बलजिंदर सिंह चौंदा दिया टिकट वापस ले लिया है।

More videos

See All