भाजपा विधायक के जाति प्रमाणपत्र को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच रार फिर तेज होने जा रही है। हरिद्वार जिले में भाजपा विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच विवाद में जाति प्रमाणपत्र पर उठाई गई अंगुली को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा। कांग्रेस जाति प्रमाणपत्र मामले की जांच की मांग कर रही है। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के राष्ट्रपति महात्मा गांधी को लेकर दिए बयान पर तीखी आपत्ति जताई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर रही है। हरिद्वार में भाजपा विधायकों के बीच खींचतान ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने जा रही है। 

More videos

See All