भाजपा को हराने के लिए कुछ भी करने को तैयार, कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर बोले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए वह कुछ भी करेंगे। यह बात उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। केजरीवाल ने कहा 'देश खतरे में है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी से देश को बचाने के लिए जो भी करने की जरुरत होगी उसे हम करने को तैयार हैं'।  
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित संयुक्त विपक्ष के प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ एक पार्टी है जो VVPAT के खिलाफ है। क्योंकि ईवीएम से उस पार्टी को मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि 'पिछले 5 साल में जब भी कोई EVM मशीन ख़राब हुई है, उसका फायदा केवल भाजपा को हुआ है। खराब मशीन में किसी और पार्टी को वोट नही जाता केवल भाजपा को वोट जाता है'।

More videos

See All