भाजपा की केंद्र, राज्य सरकारें राजधर्म भूली : श्रुति चौधरी

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। किसी को बोलने और अपने विचार व्यक्त करने की आजादी नहीं है। किसानों, छात्रों, व्यापारियों, कर्मचारियों सभी का जमकर शोषण हो रहा है। अपनी बात रखने पर उन्हें कुचला जाता है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार राजधर्म भूल चुकी है और राष्ट्रवादी लोगों को कुचलने में लगी है।
श्रुति चौधरी शनिवार को बाढ़डा क्षेत्र के गांव काकड़ौली में ग्रामीण सभाओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी और अच्छी शिक्षा देने की बजाय उन पर जुल्म ढहा रही है। करनाल में छात्राओं व छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज जलियावालां बाग की याद दिलवाता है। यहां निहत्थे बच्चों पर निर्ममता से लाठीचार्ज किया गया। सरकार को इसके लिए जवाब देना पड़ेगा। किसान फसल लेकर पूरा-पूरा दिन धक्के खा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आवाज उठाने पर उन्हें डराया व धमकाया जाता है।

More videos

See All