जजपा-आप गठबंधन पाड़ैगा भाजपा का खूंटा : जयहिंद

जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हरियाणा में भाजपा का खूंटा पाड़ेगा। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर गठबंधन जीत हासिल करेगा। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कही। उन्होंने कहा कि जींद उप चुनाव में आप पार्टी ने जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला को बाहर से समर्थन दिया था। जजपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर आया था। कांग्रेस का महारथी रणदीप सुरजेवाला की मुश्किल से जमानत बची थी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा वर्ग जजपा व आप पार्टी के साथ खड़ा है। लोकसभा चुनाव में युवा वर्ग भाजपा को उसकी जनविरोधी नीतियों के चलते सबक सिखाएगा। नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा के चौकीदारों को वोट की चोट से मारना पड़ेगा। 

More videos

See All