विचारधारा नहीं, राष्ट्र को समर्पित है चुनाव

भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने शनिवार को बैजनाथ हलके में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कहा कि इस बार का चुनाव विचारधारा का नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पित है। भेठ झिकली में कपूर ने आरोप लगाया कि देश में आतंकवाद, मा‌र्क्सवाद व उग्रवाद को कांग्रेस ने संरक्षण दिया है। कहा कि अबकी बार कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में देश को तोड़ने व सुरक्षा को लेकर खतरनाक वादा किया है। कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बता रही है।
आरोप लगाया कि जब भी चुनाव आए लोगों के बीच कांग्रेस लोकलुभावन नारे लेकर आई, लेकिन चुनाव के बाद लोगों की याद नहीं आती है। इस मौके पर विधायक मुल्खराज प्रेमी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष कर्ण सिंह जंबाल ने कहा कि बैजनाथ में भाजपा ने एक वर्ष के भीतर करोड़ों की सौगात जनता को दी है। दावा किया कि इस बार बैजनाथ हलके से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से लीड दिलवाई जाएगी।

More videos

See All