लोकसभा चुनाव: महेश इंदर सिंह ग्रेवाल होंगे लुधियाना से शिअद के उम्‍मीदवार

लोकसभा चुनाव 2019 (LokSabha election 2019) के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने लुधियाना से वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश इंदर सिंह ग्रेवाल प्रत्‍याशी घोषित किया है। शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से शनिवार को इस बारे में घाेषणा की गई। ग्रेवाल का मुकाबला कांग्रेस प्रत्‍याशी व मौजूदा सांसद कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से होगा।
यहां शिअद के वरिष्‍ठ नेताओं की बैठक के बाद सुखबीर सिंह बादल के सलाहकार हरचरण बैंस ने ग्रेवाल को लुधियाना से शिअद- भाजपा गठबंधन का उम्‍मीदवार बनाने के बारे में घोषणा की। बैंस ने कहा कि जल्द ही अन्‍य बचे सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। पंजाब में गठबंधन सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

More videos

See All