आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने थामा 'हाथ'

आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव और सपा सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना और राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी। हालांकि राजकिशोर खुद लड़ने के बजाय अपने भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल को बस्ती से मैदान में उतारना चाहते हैं। 

रमाकांत के गाजीपुर या भदोही में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, रमाकांत गाजीपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि पार्टी उन्हें भदोही से चुनाव लड़ाना चाहती है। रमाकांत ने 2014 का चुनाव भाजपा के टिकट पर आजमगढ़ से लड़ा था। 

लेकिन सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव से वे करीब 30 हजार मतों से हार गए थे। इस बार रमाकांत के स्थान पर भाजपा ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। इससे नाराज रमाकांत ने कांग्रेस का साथ पकड़ा है।

More videos

See All