कांग्रेस के बड़े नेता का इशारा, सिर्फ दिल्ली में AAP से गठबंधन के रास्ते खुले

 Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारी में जुटी कांग्रेस दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के साथ गठबंधन को लेकर अजीब स्थिति में फंस गई है। एक दिन पहले दिल्ली की सात में चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने वाली कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने इशाऱों-इशारों में कहा है कि दिल्ली में अब भी AAP के साथ गठबंधन हो सकता है। 
शुक्रवार दोपहर हुई एक पत्रकार वार्ता में दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि हमने AAP को 4  सीटें देने के साथ खुद तीन सीटों पर लड़ने की बात कही थी। वहीं, AAP ने हमसे हरियाणा पर भी बात करने को कहा, लेकिन हरियाणा और पंजाब में दिल्ली की तरह स्थिति नहीं है। वहीं, AAP से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हम आज भी बात को तैयार हैं अगर AAP हमसे तर्क के साथ बात करे, हम किसी दूसरे राज्य के बारे में बात नहीं करेंगे। 

More videos

See All