अपने ही सांसद पर बरसी अनिल की ऊर्जा, मांगा पांच साल का हिसाब

भाजपा और बेटे के बीच धर्मसंकट में फंसे ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने अपने लिए राह निकालनी शुरू कर दी है। शुरुआत उन्होंने अपने ही सांसद की घेरेबंदी से कर दी है। बुधवार को शिमला में मंडी के सांसद रामस्वरूप से पांच साल का हिसाब मांगते हुए उपलब्धियां बताने को कहा है। दो टूक कहा कि मंत्री पद के लिए बेटे से दूर नहीं हो सकता।
 बेटे आश्रय के कांग्रेस में शामिल होने व टिकट हासिल करने के बाद से अनिल मंडी में भाजपा के प्रचार अभियान से दूर हैं। कई बार कह चुके हैं कि मंडी में न पार्टी के लिए प्रचार करूंगा और न ही बेटे के लिए।भाजपा को तेवर दिखाते हुए अनिल कहते हैं कि रामस्वरूप को बताना होगा कि पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने मंडी की जनता के लिए क्या किया। अगर उन्होंने काम किया होगा तभी भाजपा को वोट मिलेंगे। मंत्री पद की आड़ में भाजपा उन्हें बेटे से दूर नहीं कर सकती। मेरा सहारा लेकर आश्रय को हराने का षड्यंत्र पूरा नहीं हो सकता है। 

More videos

See All