भाजपा आज कर सकती है दौसा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा

भाजपा ने अभी तक दौसा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतार नहीं पाई हैं।चार दांवेदारों के बीच में यह सीट फंसी हुई है। भाजपा केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने किरोड़ी लाल मीणा, ओम प्रकाश हूडला और जसकौर मीना से मिलकर समझाइश करने का प्रयास किया। इसके बाद जावडेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलकर दाैसा लोकसभा सीट के बारे में अवगत कराया। इसके बाद मंगलवार की रात अमित शाह को इस घटना की विस्तार से जानकारी दी गई। माना जा रहा है कि इस सीट पर फैसला बुधवार को हो जाएगा। 

इस सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर मीणा, पूर्व आईएएस चन्द्र मोहन मीना का नाम पर भी चर्चा चल रही हैं। बताया जा रहा है प्रकाश जावडेेकर ने चन्द्र मोहन मीना से फोन पर संपर्क साधा गया है। सूत्रों ने बताया कि तीनों में सहमति नहीं बन पाती है तो रामकिशोर मीणा या चन्द्रमोहन मीना मेंं से किसी एक को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है।

More videos

See All