मंडी में प्रचार के लिए वीरभद्र को मनाने में जुटी कांग्रेस, दिल्ली में मिले आश्रय के ससुर

कांग्रेस के चारों प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी सूबे में प्रचार की कमान संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अभी तक हिमाचल नहीं लौटे हैं। पंडित सुखराम को लेकर वीरभद्र सिंह के बयान के बाद सभी की निगाहें उन पर टिकी हैं।खासकर मंडी में सुखराम के पोते आश्रय शर्मा के लिए प्रचार करने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच आश्रय के ससुर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राजीव गंभीर ने वीरभद्र सिंह से दिल्ली में मुलाकात की है।

सूत्रों की मानें तो उन्होंने वीरभद्र से विक्रमादित्य के साथ मंडी में प्रचार के लिए समय देने के लिए कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्रय के लिए प्रचार करने की बात कही है लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र के जनरल हाउस में आने पर असमर्थता जताई। 

More videos

See All