Lok Sabha Election 2019: अब दिल्ली में गूंजेगा हाटी समुदाय का एसटी मुद्दा, सुरेश कश्यप करेंगे आवाज बुलंद

सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा न मिलने का मुद्दा अब नए सिरे से दिल्ली में गूजेंगा। पौने तीन लाख लोगों के हित की आवाज शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी सुरेश कश्यप बुलंद करेंगे। ‘दैनिक जागरण’ के माध्यम से उठाए गए इस मुद्दे के प्रति संजीदगी दिखाई है। उन्होंने कहा है कि अगर वह जीते तो इसे संसद के भीतर उठाएंगे। इससे पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी इसे संसद में उठाया था। भाजपा ने 2014 के चुनाव में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आई तो वह गिरिपार को एसटी का दर्जा दे देगी।
तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने नाहन में जनसभा में खुद वादा किया था। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में इसक जिक्र किया था। गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करवाने का मुद्दा अंतिम चरण तक पहुंचा, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे घोषित नहीं किया। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आरजीआइ) ने इस पर एक बार फिर से अड़ंगा लगाया। यह मसला पांच दशक से सियासी पालने में ही झूल रहा है।

More videos

See All