ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी

भाजपा ने भुवनेश्वर में रविवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।
भुवनेश्वर में ओडिशा के लिए पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि घोषणापत्र 9 बिंदुओं पर आधारित है। ये न्यू ओडिशा के विकास के लिए हमारी दृष्टि के नौ स्तंभ हैं।अमित शाह ने कहा कि हम दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड का वादा करते हैं। किसानों को 0 फीसद ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। मझोले किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये माह पेंशन दी जाएगी। कौशल ओडिशा के लिए 3500 करोड़ रुपये, 5 साल में 20 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 1000 करोड़ रुपये का स्टार्टअप शुरू किया जाएगा।

More videos

See All