'अफस्पा' पर भटकाने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ले रही भाजपा-कांग्रेस

कांग्रेस के घोषणा पत्र में सशस्त्र बल स्पेशल पॉवर अधिनियम (अफस्पा) को वापस लेने की बात पर भाजपा ने कांग्रेस को राष्ट्रद्रोहियों से हाथ मिलाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे सुरेश पचौरी एवं कांतिलाल भूरिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए यह दुष्प्रचार कर रही है। सत्ता में रहते हुए भाजपा ने ही इस कानून को अरुणाचल प्रदेश में सीमित किया और मेघालय व त्रिपुरा में हटाया। अब इस तरह की बातें की जा रही हैं। दोनों नेताओं ने नईदुनिया से बातचीत में यह टिप्पणी की।

More videos

See All