गाजियाबादः प्रियंका गांधी का मिशन यूपी, रोड शो शुरू, उमड़ा जनसैलाब

 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज पार्टी प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो शुरू कर दिया है। उन्होंने इसकी शुरुआत घंटाघर से की। उनके रोडशो में जनसैलाब उमड़ा है। उनके कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद वह रमते राम रोड की ओर निकलेंगी। कड़ी धूप के बाद भी प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ जुटी हुई है। रमते राम रोड से डासना गेट, जटवाड़ा होते हुए मालीवाड़ा चौक पर उनका रोड शो समाप्त होगा। पुलिस और एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से रोड शो का रूट छोटा कर दिया है। इससे पहले उनके लिए दूसरा रूट चुना गया था। 

More videos

See All