जमशेदपुर से बेसरा और सिंहभूम से मार्डी होंगे जनमत के उम्मीदवार

जनमत के नाम से राज्य में बने तीसरे मोर्चे ने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जनमत ने जमशेदपुर सीट झारखंड पीपुल्स पार्टी और सिंहभूम सीट झामुमो उलगुलान को दी है।
साकची में झापीपा के केंद्रीय प्रधान महासचिव दिल बहादूर ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर आजसू के संस्थापक सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा और सिंहभूम संसदीय सीट पर पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। मार्डी सिंहभूम सीट से ही लोकसभा का सदस्य रह चुके हैं।

More videos

See All