छत्तीसगढ़ व एमपी में गुंडाराज, दोनों राज्याें में पैसे ला और आर्डर ले जा का चल रहा खेल: शिवराज सिंह

भाजपा के स्टार प्रचारक व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नगर के मिनी स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में गुंडाराज है। लॉ एंड आर्डर ध्वस्त है। पैसे ला और आर्डर ले जा का चल रहा खेल चल रहा है। कार्यक्रम से तीन घंटे देरी से पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को 25 मिनट तक संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा। यहां हर रोज औसतन 6 हत्याएं हो रहीं हैं। यही हाल छग का भी है। ऐसा लग रहा छग व मध्यप्रदेश में कांग्रेस का नहीं गुंडाराज आ गया है। दोनों राज्यों में लॉ एण्ड आर्डर पूरी तरह से ध्वस्त है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दोनों राज्यों में लॉ एण्ड आर्डर का मतलब ही बदल गया है। कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार नेता सिर्फ पैसे ला और आर्डर ले जा का खेल में लगे हुए हैं। ठेकेदारों को डराया जा रहा उनसे पैसे भूपेश टैक्स के नाम पर बड़े पैमाने पर पैसों की लूट हो रही है। कांग्रेस छग में पूर्ण शराब बंदी का वादा कहकर सत्ता में आई। शराब बंदी तो दूर की बात यहां गांव-गांव में कोचिए शराब बेच रहे हैं। पीने का पानी मिले न मिले पर गांव में शराब ज़रुर मिल रही है। बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी पूरा नहीं किया। 
 

More videos

See All