पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल के खिलाफ बयानबाजी पर कांग्रेस पदाधिकारी पद से निलंबित

पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल के खिलाफ गत दिनों मीडिया में बयान देने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पद से निलंबित कर दिया है। चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा के बीच बिलासपुर व ऊना में पार्टी के कुछ पदाधिकारी मीडिया में गए थे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव के खिलाफ रोष व्यक्त किया था। कुछ पदाधिकारियों ने चंदेल का पुतला भी फूंका था। इसका संज्ञान लेते हुए कुलदीप राठौर ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसे लेना है और किसे लोकसभा या विधानसभा का टिकट देना है, यह पार्टी हाईकमान का विशेषाधिकार है जिसका सबको सम्मान करना होगा।
इन पदाधिकारियों ने अनुशासनहीनता का प्रदर्शन किया है। इसलिए ये लोग 15 दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करें नहीं तो पार्टी संविधान के अनुरूप उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More videos

See All