कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा ये आखिरी मौका, गड़बड़ हुई तो कहीं के नहीं रहेंगे

टिकट की घोषणा होने से पहले सीधी संसदीय क्षेत्र के सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा है लोकसभा चुनाव आखिरी मौका है, इस बार गड़बड़ हुई तो हम लोग कहीं के नहीं रहेंगे। बताया जा रहा है कि अजय सिंह सीधी से भितरघात के चलते यहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें सीधी से ही चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। 
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह बीता विधानसभा चुनाव कांग्रेस की परंपरागत सीट चुरहट से हार चुके हैं। अजय सिंह ने मंगलवार को सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनौती बहुत बड़ी है, मेहनत करनी होगी। अगर इसबार कुछ गड़बड़ हुई तो हम लोगों को कोई पूछने वला नहीं बचेगा।

More videos

See All