छत्तीसगढ़ में आज से भाजपा का चुनावी शंखनाद, बस्तर में पहली जनसभा शिवराज की

लोकसभा चुनाव के समर में बस्तर से भाजपा छत्तीसगढ़ में बुधवार को चुनावी शंखनाद करने जा रही है। इसके लिए पहली सभा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की होगी। उपाध्यक्ष चौहान सुकमा और कोंडगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर शाम को रायपुर में मीडिया से बात करने के बाद पार्टी नेताओं से चर्चा कर भोपाल रवाना हो जाएंगे। 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बुधवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सुकमा के लिए रवाना होंगे। हालांकि माना जा रहा है कि इससे पहले पार्टी नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। सुकमा में मिनी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर करीब 1 बजे कोंडागांव के विकासनगर स्टेडियम मैदान में उनकी जनसभा होगी। वहां से वे रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां पर दोपहर करीब 3.45 बजे एकात्म परिसर में मीडिया से बात करेंगे। शिवराज सिंह चौहान शाम 6 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

More videos

See All