अन्‍नपूर्णा पर फंसा पेच, भाजपा में तीन सीटों पर अब भी संशय

झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए सबसे पहले दस सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली भाजपा ने शेष बची तीन सीटों को लेकर चुप्पी साध रखी है। राजधानी रांची, कोडरमा और चतरा संसदीय सीट के लिए मंगलवार को भी सीटों की घोषणा नहीं की गई। इन तीनों सीटों पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है।
भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर अधिकतर सीटों की घोषणा कर दी है। सिर्फ उन्हीं सीटों को रोका गया है जहां कुछ जिच की स्थिति है। इनमें झारखंड की भी तीन सीटें शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने शेष बची सीटों के लिए शीर्ष नेतृत्व को अधिकृत कर दिया है। जाहिर है, अब कोई बैठक नहीं होगी, इन सीटों पर उम्मीदवारों की सीधे घोषणा की जाएगी।

More videos

See All