हिमाचल में वीरभद्र-सुखराम पार्टी के स्तंभ, जीतेंगे चारों सीट

 मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आश्रय शर्मा का शहर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्रियों सीपीएस व विधायकों ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए जोश भरा। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह व पंडित सुखराम की नहीं बनने वाले नहीं जानते कि अब वह दिन बीत गए हैं। पंडित जी कांग्रेसी थे कांग्रेसी हैं। मंडी समेत प्रदेश में पंडित सुखराम का स्वागत है। प्रदेश में वीरभद्र्र सिंह व पंडित सुखराम कांग्रेस के दो स्तंभ हैं। लोकसभा चुनाव में दोनों नेताओं के आशीर्वाद से मंडी संसदीय सीट ही नहीं बल्कि चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। सांसद राम स्वरूप का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है।

More videos

See All