कन्नौज में छह को नामांकन करेंगी डिंपल, अखिलेश ने कहा इस बार बढ़ेगा जीत का अंतर

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर इत्रनगरी का पारा भी बढ़ गया है। सांसद डिंपल गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनका नामांकन छह अप्रैल को होगा। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी डिंपल यादव के चुनाव को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार डिंपल यादव की जीत का अंतर काफी बढ़ेगा।
मैनपुरी में कल समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन के बाद पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज में थे। यहां से उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव एक बार फिर प्रत्याशी हैं। डिंपल को सपा-बसपा-रालोद का प्रत्याशी बनाया गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता सरकार से नाराज होती है। इस बार तो दो-दो सरकारें मिल गई हैं। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार से जनता बेहद नाराज है। अब जनता दोनों से सवाल पूछेगी। आपने कौन सा विकास कार्य और कहां कराया। सरकार को हिसाब देना होगा। जनता को साजिश करने वालों से सावधान रहना होगा। इनकी सरकारी आई तो आगे और गरीबी आने वाली है।

More videos

See All