विपक्ष पर गरजे गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बोले- वीर शव नहीं गिनते, यह काम गिद्धाें का

भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर शव नह गिनते हैं लाशो को गिनने का काम गिद्धों का है। विपक्ष सरकार में रहते आतंकवाद के खिलाफ कुछ कर नहीं सका। आज जब मोदी सरकार के कार्यकाल में सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और आतंकवादियों को मारा तो कांग्रेस सहित सारा विपक्ष सबूत मांग रहा है। विपक्ष और पाकिस्तान के सुर एक जैसे है।
गृहमंत्री  राजनाथ सिंह सोमवार दोपहर को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में पार्टी प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के पांच साल के कार्य की उपलब्धियां बताई और कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था इस स्तर पर है  विश्व की अर्थ व्यवस्था में छठे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की तीन महाशक्तियों अमेरिका चीन और रूस में किसी एक को पीछे धकेलकर टॉप थ्री में स्थान बनाएगा।उन्होंने कांग्रेस के 55 साल और भाजपा के पांच साल के कार्यो की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस को काम करने की कला भाजपा से सीखनी चाहिए।

More videos

See All