मंत्री दिलीप कांबले पर धोखाधड़ी का केस, कांग्रेस बोली- 2 करोड़ लेकर लाइसेंस दे रहा चौकीदार

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय राज्यमंत्री दिलीप कांबले के खिलाफ अदालत के आदेश के बाद औरंगाबाद सिडको पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। कांबले पर वाइन शॉप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 2 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है।
मंत्री पर दर्ज हुए मामले के बाद महाराष्‍ट्र कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत का कहना है, "पीएम मोदी की चौकीदारी का प्रमाण है कि इनके मंत्री के उपर धोखाधड़ी और घूस लेने का मामला दर्ज हो गया है। दिलीप कांबले दारू का लाइसेंस दिलाने के लिए घूस ले रहे हैं। अब क्या करवाई कर रहे हैं प्रधान सेवक?"

More videos

See All