BJP से बदला लेने की ताक में RJD, रामटहल पर लगा सकते दांव

लोकसभा चुनाव में झटके पर झटके झेल रहा राजद अब किसी भी स्तर पर जाकर भाजपा का झटका देना चाहता है। इसी क्रम में पार्टी का एक गुट भाजपा से नाराज चल रहे रामटहल चौधरी के लिए मोर्चेबंदी में जुट गया है। गुरुवार को दोपहर इस गुट के लोग पटना पहुंच भी गए हैं। वहां राबड़ी देवी और तेजस्वी से बात कर इस मुद्दे को आगे बढ़ाएंगे।
संभावना है कि शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बात आगे बढ़े। राजद और कांग्रेस में कलह बिहार में सीटों को लेकर भी है। झारखंड में सीटों के बंटवारे को लेकर झगड़ा अभी खत्म नहीं हुआ है। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा ने आपस में तय करके राजद को पलामू सीट दी थी लेकिन राजद पलामू के साथ-साथ चतरा पर भी अड़ा हुआ है।

More videos

See All