बसपा विधायक रामबाई के देवर ने किया सरेंडर, पति सहित पांच अब भी फरार

कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बसपा विधायक रामबाई के देवर ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इस मामले में विधायक का पति सहित पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
जानकारी के मुताबिक, हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक कौशलेंद्र सिंह उर्फ चंदू ने कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया। उसके साथ इस मामले में एक अन्य आरोपी ने अदालत में समर्पण किया है। कौशलेंद्र सिंह उर्फ चंदू बसपा विधायक रामबाई का देवर है। विधायक के पति गोविंद सिंह अभी भी फरार है। 

 

More videos

See All