चुनाव रणनीति तय करने दिग्विजय ने कल बुलाई कार्यकर्ताओं की बैठक

भोपाल लोकसभा सीट से नाम तय होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां 12 मई चुनाव संपन्न होने तक रहेंगे। दिग्विजय ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है, जिसमें चुनाव की रणनीति तय होगी। बैठक में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया गया। 
दिग्विजय के चुनाव की यह पहली बैठक होगी। इस दौरान वे भोपाल लोकसभा सीट का पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे। भोपाल लोकसभा सीट से 1984 में केएन प्रधान कांग्रेस के सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1989 से इस सीट पर बीते 8 चुनावों में भाजपा का कब्जा रहा है। 

More videos

See All