Lok Sabha Election 2019: झारखंड के कोडरमा से अन्नपूर्णा होंगी भाजपा प्रत्याशी

कोडरमा संसदीय क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी भाजपा प्रत्याशी होंगी। इस पर अब कोई संशय नहीं रह गया है। अन्नपूर्णा देवी कोडरमा की शर्त पर ही भाजपा में शामिल हुई हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को इस पर कोई आपत्ति भी नहीं है। वहीं, रांची व चतरा संसदीय सीट का पेंच अब भी फंसा हुआ है। केंद्रीय चुनाव समिति ने भी इन दोनों सीटों को लेकर किसी तरह का निर्णय अभी नहीं लिया है।
सोमवार को झारखंड की बची तीनों सीटें रांची, कोडरमा और चतरा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को तय माना जा रहा था। लेकिन फिलहाल सीटों की पेचीदगी को लेकर निर्णय को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब घोषणा मंगलवार को ही संभव है। बता दें कि इन तीनों सीटों पर भाजपा ही काबिज है। भाजपा के मौजूदा सांसद अपना टिकट बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

More videos

See All