कांग्रेस के लिए सीट बचाने तो भाजपा के सामने वापसी की चुनौती, साहू वोटर होंगे एक्स फैक्टर

आगामी लोकसभा चुनावी के लिए रण तैयार हो गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही दुर्ग लोकसभा की सीट पर जीत के लिए जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। पिछले करीब 5 सालों में यदि चुनावी नतीजों के आंकड़े देखें, तो भाजपा का वोट प्रतिशत घटा है। वहीं कांग्रेस ने पिछले करीब 30 सालों बाद दुर्ग में वापसी की है।
वापसी का आलम ऐसा है कि नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 9 में से 8 सीटों पर कब्जा जमा लिया। वहीं बीजेपी जिस दुर्ग लोकसभा सीट को अपना गढ़ मानती रही है, वहीं उसकी हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। इस बार जरूर भाजपा ने स्थानीय नेता विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इसकी वजह भी यही मानी जा रही है कि पार्टी किसी भी सूरत में रिस्क उठाने के मूड में नहीं है। वहीं कांग्रेस में अब भी प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन जारी है। 

More videos

See All