मंत्री बेटे जयवर्धन ने पिता दिग्विजय के भोपाल से लड़ने के बताए ये फायदे

नगरीय विकास और आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भोपाल से प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा है कि इसका फायदा आसपास की लोकसभा सीटों पर भी मिलेगा। वे जितनी मेहनत राजगढ़ में करते, उतनी मेहनत भोपाल में लगाएंगे। जयवर्धन सिंह ने सोमवार को नईदुनिया से चर्चा में यह बात कही।
सिंह बोले कि दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में भी वहां से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। भोपाल से प्रत्याशी बनाए जाने का लाभ राजगढ़ सहित बैतूल और होशंगाबाद सीटों को भी मिलेगा। मंत्री जयवर्धन सिंह ने चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से कोई भी प्रत्याशी सामने हो, मूल बात विचारधारा की है। मोदी सरकार की पांच साल की विफलताओं के आधार पर कांग्रेस का हर प्रत्याशी चुनाव में उतर रहा है।

More videos

See All