चुनाव से पहले गठबंधन को बड़ा झटका, बसपा-सपा और रालोद के कई नेता भाजपा में शामिल

कांग्रेस के बाद भाजपा ने गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। बसपा, सपा और रालोद के कई बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आगरा में बसपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुके दिगंबर सिंह धाकरे भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सपा नेता नितिन गुप्ता और पूर्व एमएलसी अनुराग शुक्ला भी भाजपाई हो गए हैं। रविवार रात को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। ब्रज क्षेत्र में रालोद, बसपा और सपा के कई नेताओं को भाजपा ने शामिल किया है।
 

More videos

See All