नितिन गड़करी का प्रियंका पर तंज, बोले- हमने जलमार्ग नहीं बनाया होता तो कैसे करतीं यात्रा

केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन गड़करी ने प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में गंगा यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर मैंने इलाहाबाद-वाराणसी जलमार्ग नहीं बनाया होता, तो प्रियंका गांधी कैसे यात्रा कर सकती थीं।उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान प्रियंका ने गंगा जल भी पिया। क्या वह यूपीए सरकार के समय यह काम कर सकती थीं। मार्च 2020 तक गंगा नदी पूरी तरह से साफ होगी।

More videos

See All