सुनील सोनी को रायपुर, तो दुर्ग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे विजय बघेल को टिकट

भाजपा की ओर से रविवार शाम छत्तीसगढ़ की बाकी बची छह लोकसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने राजनांदगांव से संतोष पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने इस बार बड़ा दांव चलते हुए मुख्यमंत्री के गढ़ दुर्ग से उनके ही भतीजे और पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल को मैदान में उतारा है। 

More videos

See All