भाजपा का काम समाज को तोड़ना : नवीन जयहिंद

आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता चौकीदार नहीं भगतसिंह बनकर देश को चोर चौकीदारों से बचाएगा। भाजपा देश के लिए हानिकारक है, इसलिए देश को भाजपा से बचाना जरूरी है। यह शब्द आप पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने उपमंडल के गांव कुराड़ में शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कहे। जयहिंद ने कहा कि हमारा काम जनता को जगाना है, भाजपा का काम समाज को तोड़ना है।
उन्होंने कहा कि देश की सेना के नाम पर भाजपा नेताओं द्वारा राजनीति की जा रही है। देश सेना के हाथों सुरक्षित है न कि मोदी सरकार के हाथों में। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी के वजूद पर टिप्पणी करने वाले बिश्नोई खुद मकसद से भटके हैं। इनका मकसद झूठ के सहारे स्वयं की हवा बनाकर भाजपा में जाना है।

More videos

See All