गाड़ी में बैठते ही सिंधिया ने फूंका मंत्र और पत्नी प्रियदर्शिनी के नाम का प्रस्ताव पारित

टिकट बंटबारे का सिलसिला शुरू होते ही लोकसभा चुनाव में दांव पेंच का खेल शुरू हो गया है।ग्वालियर लोकसभा सीट से सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर के मुरैना जाते ही समीकरण तेजी से बदले हैं। न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस में उथल-पुथल तेज हुई है। कांग्रेस महासचिव व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के रविवार सुबह अल्प प्रवास पर ग्वालियर आने के बाद आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई। मंत्री, विधायक व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शहर जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने प्रस्ताव पढ़कर सुनाया कि ग्वालियर सीट से प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया (ज्योतिरादित्य की पत्नी) को टिकट दिया जाए।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, लाखन सिंह यादव, इमरती देवी, विधायक मुन्नाालाल गोयल, प्रवीण पाठक सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर सहमति दे दी। प्रस्ताव को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को तत्काल फैक्स कर दिया गया। खास बात यह थी बैठक में टिकट के प्रबल दावेदार अशोक सिंह और दिग्विजय खेमे का एक भी वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचा।

More videos

See All