3000 जगहों पर आप ने जलाया बीजेपी का घोषणा पत्र

दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सभी मंडल पदाधिकारियों ने करीब 3000 जगहों पर बीजेपी के 2014 का घोषणा पत्र जलाया। आप के इस आंदोलन में सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और बाकी वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का घोषणा पत्र जलाया था। इसके बाद सभी विधानसभाओं में घोषणा पत्र जलाया गया था।
आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के सभी मंडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बीजेपी का घोषणा पत्र जलाया। इस बारे में पार्टी का कहना है कि जनता को बीजेपी के दोहरे चरित्र के बारे में बताना जरूरी है। बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। जीतने के बाद बीजेपी के सातों सांसदों में ने एक बार भी दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग नहीं की। 

More videos

See All