जल्द होगा गठबंधन का ऐलान : जयहिंद

आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के सहारे हरियाणा की किलेबंदी करेगी। पार्टी ने शनिवार को शहीदी दिवस से अपना चुनावी अभियान शुरू करते हुए प्रदेश की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद अगले दो-तीन दिन में प्रदेश के सभी बूथों पर 10 हजार कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करेंगे। गठबंधन पर उन्होंने कहा कि फिलहाल कच्ची-पक्की रोटी जैसी स्थिति है। 4-5 दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली, गोवा और चंडीगढ़ से भी चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि आप 2 मुद्दों को लेकर जनता के सामने जाएगी। इनमें एक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए काम और दूसरे, हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा उठाए गए गलत कदम। उन्होंने भाजपा नेताओं के चौकीदार अभियान पर कहा कि करोड़ों रुपये के मालिक चौकीदार नहीं हो सकते हैं। बाबैन में हलका रादौर व हलका लाडवा के पूर्व इनेलो प्रधान सरदार गुरदेव सिंह सुरा ने सैकड़ों साथियों के साथ इनेलो छोड़कर आप आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

More videos

See All