लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी मुहिम में जुटे कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी

कांग्रेस ने भले ही प्रत्याशियों के बारे में आधिकारिक एलान नहीं किया हो लेकिन जिन संभावित प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं, वे चुनावी रणनीति को अंजाम देने में जुट गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार सुबह और फिर शाम को यमुना कालोनी स्थित आवास और दोपहर को प्रदेश मुख्यालय में चुनाव रणनीति पर चर्चा की। वहीं पौड़ी सीट से प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने पौड़ी पहुंचकर कार्यकर्ताओं को साधना शुरू कर दिया है। इसी तरह राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने अल्मोड़ा संसदीय सीट के कांग्रेसी विधायकों से मुलाकात की।
टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का नाम तय होने के बाद शुक्रवार सुबह से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुलाकात के लिए पहुंचना शुरू कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।  विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में उन्हें तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज लड़ाई समाज को बांटने, भाईचारा खत्म करने वाली ताकतों से है।

More videos

See All