जेजेपी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विस्तार, 24 वरिष्ठ पदाधिकारी और 20 जिलाध्यक्ष नियुक्त

जननायक जनता पार्टी ने अपने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में 44 महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं. जेजेपी ने करनाल निवासी माई लाल कश्यप को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है जबकि कैथल निवासी हरी किशन सैनी, महेंद्रगढ़ निवासी अमर सिंह जांगड़ा, हिसार निवासी राम मेहर जोगी, दादरी निवासी विनोद मोड़ी, अंबाला निवासी अशोक माल्वा, हिसार निवासी राजकुमार दनौदिया और राय सिंह प्यारेवाला समेत सात इस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष बैठक कर सभी पदाधिकारियों के नाम तय किए.
वहीं पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में छह प्रदेश महासचिव और सात प्रदेश सचिव नियुक्त किए है. महासचिव पद की जिम्मेदारी इसराना निवासी राजकुमार बैरागी, भिवानी निवासी कृष्ण वर्मा, जींद निवासी राजू सैन, हिसार निवासी कृष्ण गंगवा पार्षद, सोनीपत निवासी जगमाल सैनी और सूबेदार चतर सिंह जांगड़ा को दी गई है.प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिवों की नियुक्ति में नवीन ठाकुर, रविंद्र सैनी, राजकुमार मोजावास, नरेश पांचाल, सुनील जांगड़ा, उमेद सैन और स्वर्ण सिंह कंबोज के नाम शामिल है.

More videos

See All