भाजपा से है जजपा का मुकाबला : दुष्यंत

हिसार से सांसद व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के शहीदों की कुर्बानी का फायदा भाजपा उठाने की फिराक में है, लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला सत्तासीन भाजपा से है। वे शुक्रवार को कालांवाली हलके के गांवों का दौरा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही। फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा गया। उन्होंने कहा कि जनता को जजपा ही विकल्प नजर आ रही है।
उन्होंने कहा कि चप्पल मजदूर, किसान, गरीब सहित सभी लोगों के काम आती है। चप्पल रास्ते के कांटों पर चलने के काम आती है। अब इसी चप्पल के निशान से बदलाव आएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान और एक बूथ 10 यूथ अभियान चलाने को कहा। इसमें महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी सदस्य बनाने का आह्वान किया।

More videos

See All