लोकसभा चुनाव: महागठबंधन में शरद ने थामी लालटेन, दरभंगा से बेटिकट हुए कीर्ति

बिहार में महागठबंधन ने अपनी सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। इसके पहले काफी देर तक सभी घटक दलों के बीच मंथन चला और उन सीटों के उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी गई है जिनपर परस्‍पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, कहा जा रहा है कि अभी भी कुछ सीटों पर विवाद बरकरार है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पटना साहिब सीट से कांग्रेस का उम्‍मीदवार होना तय है, लेकिन दरभंगा से कीर्ति आजाद का पत्‍ता साफ होता दिख रहा है। दरभंगा सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को दे दी गई बताई जा रही है। उधर, शरद यादव ने भी लालटेन थाम ली है। वे राजद के टिकट पर मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे। जन अधकार पार्टी (जाप) के संरक्षक पप्‍पू यादव को महागठबंधन में जगह नहीं मिली है। 

More videos

See All